रोहतक पुलिस की टीम ने गिझी रोड के पास स्थित दो दुकानो मे हुई चोरी की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी से मोटरसाइकिल चोरी की एक अन्य वारदात का खुलासा हुआ है। आरोपी से चोरीशुदा मोटरसाइकिल व सामान को बरामद किया गया है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।        

         पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि दिनांक 28.10.2026 को रिढाउ निवासी कपिल ने शिकायत दर्ज कराई। जिसके आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रांरभिक जांच मे सामने आया कि कपिल ने गिझी रोड पर किराने की दुकान कर रखी है। जो साथ मे दिनेश की दुकान है। दिनांक 27.10.2026 को दोनो अपनी दुकान बंद कर घर चले गये। दिनांक 28.10.2026 को कपिल व दिनेश को अपनी दुकान के ताले टूटे हुये मिले व दुकान से घी बीडी सिगरेट मोबाइल फोन व अन्य सामान चोरी हुआ मिला।

        मामले की जांच प्रभारी पुलिस चौकी शहर सांपला सह.उप.नि त्रिलोचन द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 30.10.2026 को आरोपी कृष्ण पुत्र अभय निवासी बठेडा जिला झज्जर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से मोटरसाइकिल चोरी की एक वारदात का खुलासा हुआ है। आरोपी ने थाना शहर रोहतक से मोटरसाइकिल चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया हुआ था जिस संदर्भ मे आरोपी के खिलाफ अभियोग अंकित है।

गिरफ्तार आरोपीः-

1. कृष्ण पुत्र अभय निवासी भटेडा जिला झज्जर

रजिस्ट्रड केसः-

अभियोग संख्या 387 दिनांक 28.10.2026 धारा 331(4) 305 बीएनएस थाना सांपला।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!