रोहतक पुलिस की टीम ने वार्ड न.10 महम मे स्थित मकान से हुई चोरी की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि वार्ड न.10 महम निवासी साहिल की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि दिनांक 22.07.2026 को साहिल अपनी दादी के साथ रोहतक मैडिकल गया हुआ था। दिनांक 09.08.2026 को वापिस आने पर साहिल को मकान से रुपये व आभुषण चोरी हुये मिले।
मामले की जांच मुख्य सिपाही नरेश द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 29.10.2026 को आरोपी अशोक पुत्र हरिसिंह निवासी लाखुबुआना पानीपत को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से चोरीशुदा सामान को बरामद किया गया है।
गिरफ्तार आरोपीः-
- अशोक पुत्र हरिसिंह निवासी लाखुबुआना पानीपत।
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 238 दिनांक 09.08.2026 धारा 305 331(4) बीएनएस थाना महम रोहतक

