Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

विज्ञापन के जरिए 46 हजार की ठगी करने वाले गिरोह का आरोपी गिरफ्तार:रोहतक पुलिस ने कार्रवाई कर दबोचा आरोपी



रोहतक पुलिस की महम थाना की टीम ने विज्ञापन के माध्यम से हुई 46 हजार रुपये से अधिक की धोखाधडी की वारदात को हल करते हुये गिरोह मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि महम निवासी ललिता की शिकायत के आधार पर थाना महम मे अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि दिनांक 21.04.2026 को ललिता ने युट्युब पर अच्छी नस्ल के पालतु जानवरो बारे विज्ञापन देखा। ललिता ने विज्ञापन पर दिये गये फोन नम्बर पर काँल किया। ललिता ने उनके कहे अनुसार भेजे गये स्कैनर पर 46990/- रुपये भेज दिये। ललिता ने कुछ देर बाद काँल किया तो मौबाइल फोन बन्द आने लगा। ललिता के साथ कुल 46990/- रुपये रुपये की धोखाधडी हुई।
मामले की जांच उप.निरीक्षक गौरव द्वारा अमल में लाई गई। दौरान जांच दिनांक 26.05.2026 को आरोपी अर्जुन पुत्र पप्पु निवासी गाव आटा जिला नुंह को गिरफ्तार किया गया है। जांच मे सामने आया कि आरोपी अपने नाम पर सिम कमीशन पर देता था।
गिरफ्तार आरोपी-
1.अर्जुन पुत्र पप्पु निवासी गाव आटा जिला नुंह
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 146 दिनांक 12.05.2026 धारा 318(4), बीएनएस थाना महम रोहतक

Exit mobile version