Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद



रोहतक पुलिस की टीम ने गाव करौथां के खेतो से हुई मोटरसाईकिल चोरी की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि गांव करौंथा निवासी राजबीर की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि दिनांक 31.07.2026 को राजबीर ने अपनी मोटरसाईकिल रोहतक झज्जर रोड खेत मे खडी की थी। वापिस आने पर राजबीर को मोटरसाईकिल नही मिली। अज्ञात युवक मोटरसाईकिल चोरी कर मौके से फरार हो गया।
मामले की जांच मुख्य सिपाही सन्दीप द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 02.09.2026 को आरोपी रामअवतार पुत्र कबुलसिंह निवासी रामपुरा जिला झज्जर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से चोरीशुदा मोटरसाईकिल को बरामद किया गया है।
गिरफ्तार आरोपीः-
1.रामअवतार पुत्र कबुलसिंह निवासी रामपुरा जिला झज्जर
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 305 दिनांक 31.07.2026 धारा 305 बीएनएस थाना शिवाजी कालोनी रोहतक

Exit mobile version