रोहतक के कलानौर कस्बे से में घर लौट रहे कार सवार अकाउंटेंट से पिस्तौल के बल पर लूट का मामला सामने आया है। घर लौट रहे कार सवार अकाउंटेंट से बीच रास्ते में पांच आरोपियों ने कार, मोबाइल व नकदी छीन ली। जिसके बाद आरोपी भिवानी की तरफ फरार हो गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

गांव सैंपल निवासी बलमत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रोहतक की एक प्राइवेट कंपनी में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत है। गुरुवार रात को अपनी कार में सवार होकर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान जब वह कलानौर बाइपास के नजदीक संतोषी माता मंदिर के पास पहुंचा तो उसने मंदिर में दर्शन करने के लिए कार रोकी।

उन्होंने बताया कि जब वह वापस कार में बैठने के लिए चला तो पांच युवक वहां पर आ गए। उनमें से लाल टी-शर्ट पहने हुए एक युवक ने कनपटी पर पिस्तौल तान दी और कार की चाबी छीन ली। उसके बाद आरोपी पांचों युवकों ने उसे धमकाते हुए छीना झपटी की घटना को अंजाम दिया।

बलमत ने बताया कि आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन व पर्स से करीब 12 हजार रुपए छीन लिए। साथ ही पिस्तौल के बल पर उसका मुंह मंदिर की तरफ करवा दिया। वहीं आरोपी युवक कार को लेकर भिवानी की तरफ फरार हो गए। जिसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने अज्ञात युवकों को खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!