हरियाणा सरकार ने महिलाओं को 2100 रुपए महीना देने वाली दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन में योजना से जुड़े कुछ साइड इफेक्ट भी सामने आए हैं।

इनमें प्रमुख है कि यदि महिला 2 महीने लगातार योजना के पैसे नहीं लेती है तो उसका खाता बंद कर दिया जाएगा। इसके अलावा महिला यदि गलत जानकारी देकर योजना का लाभ लेती है तो उससे ब्याज समेत पैसे वसूले जाएंगे।

यह योजना 25 सितंबर से शुरू हो जाएगी। जिसमें 23 साल से बड़ी उम्र और 1 लाख इनकम वाले परिवारों की महिलाओं के आवेदन भराए जाएंगे। इसके बाद पात्र महिलाओं को 1 नवंबर से हर महीने 2100 रुपए मिलने शुरू हो जाएंगे।

सरकार इस योजना पर 4,062 करोड़ रुपए सालाना खर्च करेगी। जो महिलाएं 15 सालों से हरियाणा में रह रही हैं, उन्हें भी इस योजना का लाभ मिलेगा।

महिलाओं को लाडो लक्ष्मी एप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। एप से ही पहचान, सत्यापन, समाधान, शिकायत, निगरानी की जाएगी। आवेदन करने के बाद एक पंजीकरण आईडी मिलेगी।

सभी पंजीकृत आवेदन नागरिक संसाधन सूचना विभाग (CRID) को भेजे जाएंगे। क्रिड 15 दिनों में परिवार पहचान पत्र (PPP) व अन्य वेरिफिकेशन सिस्टम से मिलान कर विवरण का सत्यापन करेगा।

उसके बाद क्रिड पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार कर उन्हें एसएमएस भेजेगा और पूछेगा कि वह 2100 रुपए प्रति माह ही लेना चाहती हैं या इससे कम? इसकी पुष्टि होने पर अगले महीने से लाभार्थी को योजना का लाभ मिलने लगेगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!