Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक मे मौसम के हिसाब से पारे में 2 डिग्री तक आएगी कमी, गर्मी से मिलेगी राहत

​मौसम थोड़ा बदलने वाला है। गुरुवार को आंधी के साथ बारिश आने की उम्मीद है। जिससे बढ़ते पारे से कुछ राहत मिल सकती है। वहीं अगले दिन भी ऐसा ही मौसम रह सकता है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस तक रिकार्ड किया गया।

इसमें मंगलवार की अपेक्षा लगभग 2 डिग्री तक की कमी आई। इसकी वजह आसपास के राज्यों के ​कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होना रहा है। गुरुवार को ​मौसम बदलने का पूर्वानुमान है। इसमें 40 किमी. प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। साथ ही जिले के कई हिस्सों में हल्की बारिश भी हो सकती है। जबकि शुक्रवार को शाम के समय 30 किमी. प्रतिघंटा की गति से आंधी आ सकती है। मौसम के इस मिजाज से गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। क्योंकि अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट आएगी।

Exit mobile version