रोहतक में पुलिस अधीक्षक श्री उदय सिंह मीना के दिशा निर्देशों अनुसार गणतंत्र दिवस को ध्यान मे रखते हुए बम निरोधक दस्ता प्रभारी उप.नि. जय भगवान के नेतृत्व मे बम निरोधक दस्ता द्वारा रोहतक मे निरंतर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

महम में होने वाले उप मण्डल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के लिए राजकीय महाविद्यालय, महम मे विशेष तौर पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए है। इस दौरान प्रभारी थाना महम निरीक्षक रमेश कुमार व प्रभारी बम निरोधक दस्ता के नेतृत्व मे सयुंक्त रुप से अभियान चलाया गया है।

बम निरोधक दस्ते ने महाविधालय मे बारीकी से चेकिंग की। इस दौरान स्टेज, पार्किंग आदि की जांच की गई। महम मे स्थित लघु सचिवालय, बस अड्डा, बाजार व अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर बारीकी से जांच की गई। बस स्टैंड पर बसों के अन्दर, पार्किंग एरिया व बस अड्डा परिसर में जांच की गई। महम मे बाजार मे स्थित दुकानों, बाजार मे खरीदारी करने वाले व्यक्तियों, सामान, भीड-भाड वाले स्थानो को बारिकी से चैक किया गया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!