Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

फरीदाबाद के एनआईटी एरिया में हादसा :स्कूल जा रही छात्राओं पर गिरा मकान का छज्जा

दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। फरीदाबाद के एनआईटी एरिया में पड़ने वाले जीवन नगर पार्ट-2 के परमहंस स्कूल की 3 छात्राएं व एक महिला टीचर मीरा मंगलवार सुबह स्कूल जा रही थी। स्कूल के पास ही बीच रास्ते में सीवर का मेनहोल खुला होने की वजह से सड़क पर गंदा पानी भरा हुआ हैं। इतना ही नहीं सड़क भी टूटी हुई है, जिसकी वजह से चारों सड़क के साथ लगते एक पुराने जर्जर मकान के पास से होकर गुजर रही थी। तभी मकान के बाहरी हिस्से का छज्जा अचानक भरभरा कर गिर गया। इससे पहले कोई कुछ समझ पाते, उसके नीचे से गुजर रही तीनों छात्राएं व महिला टीचर मलबे के नीचे दब गई। साथ ही पास से ही गुजर रहा एक अन्य बच्चा भी चपेट में आ गया। छज्जा गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। बड़ी मुश्किल से लहुलुहान हालत में घायलों को मलबे से निकाला गया। उसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद मुजेसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

Exit mobile version