Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

जम्मू कश्मीर में हादसा : चुनाव ड्यूटी में लगे बीएसएफ जवानों को ले जा रही बस खाई में गिरी…चार की मौत, 36 घायल

जम्मू-कश्मीर में चुनाव ड्यूटी में लगे बीएसएफ जवानों को लेकर जा रही बस बडगाम जिले में शुक्रवार को खाई में गिर गई। हादसे में चार जवानों की मौत हो गई, जबकि 36 घायल हैं। मृतकों में तीन की पहचान दयानंद, राम अजादिया सिंह व सुखबासी लाल के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायलों को श्रीनगर के स्किम्स सौरा में रेफर किया गया है। बाकी का इलाज जिला अस्पताल बडगाम व खान साहिब में चल रहा है।

 एक अधिकारी ने बताया कि ब्रेल वत्रहेल गांव के पास बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इसमें बैठे जवानों को विधानसभा चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किया गया था। घायल जवानों की पहचान नहीं हो पाई है। 

कठुआ के बिलावर-मछेड़ी मार्ग पर भी सेना का वाहन गहरी खाई में गिर गया। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे हुए हादसे में एक जवान की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। मृत जवान की पहचान मध्य प्रदेश के राम किशोर के रूप में हुई है। घायल जवानों में 4 उत्तराखंड, एक-एक यूपी और तमिलनाडु के रहने वाले हैं

Exit mobile version