Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

सोनीपत में शिक्षा विभाग पर ACB का शिकंजा, SDO और JE रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

सोनीपत शिक्षा विभाग में रिश्वतखोरी के एक मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी ने शिक्षा विभाग के एसडीओ और जेई को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।दोनों अधिकारियों को 2 लाख 93 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। यह रिश्वत एक ठेकेदार से बिल पास करवाने की एवज में मांगी गई थी।

वीओ-1-गुप्त सूचना के आधार पर एसीबी सोनीपत की टीम ने यह कार्रवाई की। एसीबी ने जेई आशीष और एसडीओ विष्णु को काबू किया। दोनों की तैनाती सोनीपत शिक्षा विभाग में बताई जा रही है। दोनों ने एक ठेकेदार पर बिल पास करवाने के एवेज में रिश्वत मांगी थी।एसीबी ने दोनों अधिकारियों को एनएच-334बी पर फतेहपुर के पास पकड़ने में सफलता हासिल की है और रिश्वत की रकम लेते समय एसीबी टीम ने दोनों को रंगे हाथों दबोचा है। कार्रवाई के बाद एसीबी टीम दोनों आरोपियों को अपने साथ ले गई।मामले में एसीबी की टीम द्वारा आगे की जांच की जा रही है।

वीओ-2- मामले में जानकारी देते हुए एसीबी डीएसपी राहुल देव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है, टीम के पास सूचना थी कि शिक्षा विभाग में तैनात जेई और एसडीओ ठेकेदार से रिश्वत की मांग कर रहे हैं। ठेकेदार द्वारा किए गए कार्य के बिल पास करवाने के एवेज में यह रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत के आधार पर एसीबी ने जेई आशीष और एसडीओ विष्णु को 2 लाख 93 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। मामले में दोनों से गहनता से पूछताछ जारी है।
बाइट -राहुल देव – डीएसपी एसीबी सोनीपत

Exit mobile version