रोहतक के गांव मायना में सर्विस करते समय AC का कंप्रेशर फट गया जिससे मिस्त्री बुरी तरह से झुलस गया। घायल को पीजीआई के ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया है।बलंबा गांव निवासी रोहित AC मैकेनिक हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक रोहित मंगलवार को मायना में आरओ प्लांट के AC की सर्विस करने गया था। सर्विस करते समय अचानक से कंप्रेशर फट गया, जिसके चलते रोहित पूरी तरह झुलस गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और रोहित को पीजीआई में दाखिल कराया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!