Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

जंतर-मंतर पर बवाल के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, BJP पर लगाया गंभीर आरोप

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक द्वारा दिल्ली में जंतर-मंतर पर लगातार 18 से 19 दिनों तक भूख हड़ताल करने के दौरान पुलिस ने उन्हें हटाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करा दिया। इससे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके और उनके समर्थकों में आक्रोश बढ़ गया।

इसके बाद सोमवार, मंगलवार और बुधवार को जंतर-मंतर समेत आसपास की जगहों पर जमकर प्रदर्शन किया गया। हालांकि, दिल्ली पुलिस की चुनौती तब ज्यादा बढ़ गई, जब प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया। इस बीच जमकर बवाल हुआ और पुलिसकर्मियों पर पथराव किया गया। पथराव में दिल्ली पुलिस के दो एसीपी समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। लेकिन अब इसी अभिजीत दीपके का बड़ा बयान सामने आया है।

जंतर-मंतर पर हुए बवाल को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा बयान सामने आया है। दीपके ने कहा कि बीजेपी द्वारा बाहर से गुंडे भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये ही गुंडे हमारे प्रदर्शन को खराब कर रहे हैं और पुलिस पर भी भाजपा के गुंडे ही पथराव कर रहे हैं। दीपके ने हम तो एक महीने से जंतर-मंतर पर बैठकर शांति से प्रदर्शन कर रहे हैं।

अभिजीत दीपके ने मीडिया के सामने यह भी कहा है कि आंदोलन शांति और अंहिसा से ही चलेगा। उन्होंने कहा, ‘हमारे कार्यकर्ता किसी तरह का कोई बवाल नहीं करेंगे। हम शांति के साथ अपने आंदोलन को जारी रखेंगे।’

कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन बुधवार को हिंसक हो गया, जिसमें पुलिसकर्मियों पर पथराव हुआ और दो एसीपी समेत चार सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल कर स्थिति को नियंत्रित किया।

Exit mobile version