पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ के नगर निगम की सत्ता से भाजपा बाहर हो गई। भाजपा और कांग्रेस को पछाड़ते हुए आप की धमाकेदार एंट्री हुई है।भाजपा को बड़ा झटका लगा है। आप ने कुल 35 सीटों में से 14 पर जीत हासिल की है। भाजपा ने 12 और कांग्रेस ने 8 सीटों पर जीत हासिल की है। अकाली दल को एक सीट पर जीत हासिल की है। भाजपा के मेयर रविकांत खुद वार्ड नंबर 17 से चुनाव हार गए हैं। उन्हें आम आदमी पार्टी (आप) के दमनप्रीत सिंह ने 828 वोटों से हराया है। भाजपा के तीन पूर्व मेयर भी हारे हैं। देवेश मौदगिल और राजेश कालिया चुनाव हारे हैं जबकि पूर्व मेयर अरुण सूद अपने वार्ड में भाजपा प्रत्याशी को नहीं जिता पाए हैं।
वार्ड नंबर 23 से आम आदमी पार्टी की प्रेमलता ने कांग्रेस की रविंदर कौर को 681 वोट से मात दी है। वार्ड नंबर 35 से भारतीय जनता पार्टी के रविंद्र कुमार शर्मा ने आम आदमी पार्टी के जगजीवन जीत सिंह को 474 वोट से हराया है। वार्ड 19 से आप की नेहा ने 804 वोट से जीत दर्ज की है। वार्ड नंबर 4 से आम आदमी पार्टी की सुमन देवी विजेता रही हैं। सुमन केवल 12 वोट से जीती हैं। उन्हें कुल 3165 वोट मिले हैं जबकि दूसरे नंबर पर निर्दलीय परमजीत कौर को 3153 वोट मिले। वार्ड नंबर 32 से भाजपा के जसमनप्रीत सिंह बब्बर जीते हैं।
वार्ड नंबर 26 से पूर्व मेयर भाजपा नेता राजेश कालिया भी चुनाव हार गए हैं। उन्हें आप के उम्मीदवार कुलदीप ढलोर ने शिकस्त दी है। वार्ड नंबर 10 से कांग्रेस नेता देवेंद्र बबला की पत्नी हरप्रीत कौर बबला जीत गई हैं। वार्ड नंबर 2 से सीनियर डिप्टी मेयर भाजपा नेता महेश चंद्र सिद्धू मात्र 11 वोट से जीत सके हैं।
सेक्टर 10 के मतगणना केंद्र पर काउंटिंग को लेकर विवाद हो गया है। अभी वार्ड नंबर 4 की रिकाउंटिंग चल रही है। वार्ड नंबर 2 की रिकाउंटिंग की डिमांड के लिए हरमोहिंदर सिंह लकी यहां पहुंचे हैं। सेक्टर 10 के काउंटिंग सेंटर पर विवाद बढ़ गया है भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा है राघव चड्ढा अंदर जाने की मांग पर अड़े हैं। उनका कहना है कि भाजपा जबरन वार्ड से जीत हासिल करना चाहती है।
इस हार से बीजेपी के खिलाफ शहवासियों में रोष साफ दिखाई दिया है। 24 दिसंबर को हुए नगर निगम चुनाव के बाद सोमवार सुबह 9 बजे से शहर के नौ सेंटर पर मतगणना का काम शुरू हुई। शुरू से ही कांग्रेस और आप के प्रत्याशियों ने बढ़त बनानी शुरु कर दी। एक घंटे के भीतर ही रिजल्ट आने शुरू हो गए। आप और कांग्रेस ने जीत के साथ खाता खोला, जबकि बीजेपी को उम्मीद के अनुसार रिजल्ट नहीं मिले।
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस के पूर्व ला स्टूडेंट और कांग्रेस के प्रत्याशी सचिन गालव ने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी चंद्रमुखी शर्मा को हरा कर जीत हासिल की है। सचिन ने 285 वोटों से जीत हासिल की है। पहली बार ही चुनाव में उतरी भाजपा नेत्री विमला दुबे ने वार्ड नंबर 9 से जीत हासिल कर ली है।। वार्ड 25 से आम आदमी पार्टी योगेश ढींगरा ने भाजपा के विजय कौशल राणा को 315 से हराया। वार्ड नंबर 29 से आम आदमी पार्टी के मुन्नवर राणा ने जीत हासिल की है।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ आप नेता मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करके कहा है कि चंडीगढ़ के लोगों ने आम आदमी पार्टी को ग्रांड वेलकम दिया है। इसके लिए वे प्रत्येक मतदाता और पार्टी वर्कर का आभार व्यक्त करते हैं।
AAP is contesting elections there for the first time and according to the current trends, the people of Chandigarh have given us a grand welcome. I want to thank every voter & party worker for this: Delhi Deputy CM Manish Sisodia on Chandigarh Municipal Corporation poll results pic.twitter.com/5QRwKDX7fR
— ANI (@ANI) December 27, 2021
अब तक के विजेता
वार्ड नं. 1- जसविंदर कौर आप
वार्ड नं. 2 – महेश इंद्र सिद्धू, भाजपा
वार्ड नं. 3 – दलीप शर्मा, भाजपा
वार्ड नं. 4 – सुमन देवी, आप
वार्ड नं. 5 – दर्शना, कांग्रेस
वार्ड नं. 6 – सरबजीत कौर, भाजपा
वार्ड नं. 7 – मनु, भाजपा
वार्ड नं. 8 – हरजीत सिंह, कांग्रेस
वार्ड नं. 9 – बिमला दुबे भाजपा
वार्ड नं. 10 – हरप्रीत कौर बबला कांग्रेस
वार्ड नं. 11 – अनूप गुप्ता, भाजपा
वार्ड नं. 12 – सौरभ जोशी, भाजपा
वार्ड नं. 13 – सचिन गालव – कांग्रेस
वार्ड नं. 14 – कुलजीत सिंह संधू, भाजपा
वार्ड नं. 15 – रामचंद्र, आप
वार्ड नं. 16 – पूनम, आप
वार्ड नं. 17 – दमनप्रीत सिंह, आप
वार्ड नं. 18 – तरुणा मेहता, आप
वार्ड नं. 19 – नेहा, आप
वार्ड नं. 20 – गुरचरण सिंह, कांग्रेस
वार्ड नं. 21 – जसबीर सिंह, आप
वार्ड नं. 22 – अंजू कटियाल, आप
वार्ड नं. 23 – प्रेमलता, आप
वार्ड नं. 24 – जसबीर सिंह, कांग्रेस
वार्ड नं. 25 – योगेश ढींगरा, आप
वार्ड नं. 26 – कुलदीप कुमार, आप
वार्ड नं. 27 – गुरबख्श सिंह, कांग्रेस
वार्ड नं. 28 – निर्मला देवी, कांग्रेस
वार्ड नं. 29 – मुन्नवर राणा, आप
वार्ड नं. 30 – हरदीप सिंह, शिरोमणि अकाली दल
वार्ड नं. 31 – लखवीर सिंह बिल्लू, आप
वार्ड नं. 32 – जसमनप्रीत सिंह बब्बर, भाजपा
वार्ड नं. 33 कंवरप्रीत सिंह – भाजपा
वार्ड नं. 34 – गुरप्रीत सिंह, कांग्रेस
वार्ड नं. 35 – रविंद्र कुमार शर्मा, भाजपा

