Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

AAP नेत्री अनु कादियान का बड़ा एलान- AAP करेगी महिला पंचायत; नैना चौटाला के विधानसभा क्षेत्र से होगा आगाज

AnuKadian

रोहतक में आम आदमी पार्टी महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष अनु कादियान ने कहा कि जल्द ही प्रदेशभर में महिला पंचायत का आयोजन किया जाएगा। जिसका उद्देश्य महिलाओं को जोड़ना व जागरूक करना रहेगा। इसका आगाज नैना चौटाला के विधानसभा क्षेत्र बाढ़ड़ा से किया जाएगा। जिसको लेकर तैयारी हो चुकी हैं, अब तिथि की घोषणा होना शेष है। जल्द ही तिथि की घोषणा करके महिला पंचायतों का आयोजन किया जाएगा।

अनु कादियान ने कहा कि नैना चौटाला ने महिलाओं को ठगा है। उन्होंने कहा कि नैना चौटाला अपने परिवार को ही जोड़कर नहीं रख पाईं, वह पूरे हरियाणा को कैसे जोड़ सकती हैं। उनकी असलियत सामने लाने के लिए इसकी शुरूआत बाढ़ड़ा से की जाएगी। इस पंचायत के माध्यम से महिलाओं को जागरूक करेंगे ताकि वे दूसरी राजनीतिक पार्टियों से पीछा छुड़ाकर आप से जुड़ें। साथ ही 2024 में आप की सरकार बनाएंगे। एक साल के अंदर 10 लाख महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य रहेगा।

अनु कादियान ने एक सवाल के जवाब में कहा कि यह महिला पंचायत, जजपा द्वारा चलाए गए हरी चुनरी चौपाल की कॉपी नहीं है। उसके विरोध में महिला पंचायत का आयोजन होगा। हरी चुनरी चौपाल के नाम पर महिलाओं को ठगने का काम किया है। जिसके कारण महिलाओं में रोष हैं। जब भी जींद व उकलाना जाती हूं तो वहां की महिलाएं रोती हुई मिलती हैं।

अनु कादियान ने नैना चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने अपने बेटे को राजतिलक लगाने के लिए अनेक माताओं के बेटों के तिलक को मिटाने का काम किया है। जब भी जवान छुट्टी आते थे तो मां अपने बेटे को तिलक लगाकर ड्यूटी पर भेजती थी, लेकिन अग्निपथ योजना लागू करके उन बेटों का तिलक उतारने का काम किया है। उसके विरोध में यह पंचायत रखी जा रही है।

Exit mobile version