Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा निकाय चुनाव, पानीपत में AAP उम्मीदवारों की घोषणा:डिलीवरी बॉय-टेलर को पार्षद टिकट; BJP ने विज-जिंदल संग उनके विरोधी संयोजक लगाए

पानीपत में 9 मार्च को होने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने पार्षद पद के लिए 8 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने सेक्टर 25 स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचकर इनकी घोषणा की। गुप्ता के मुताबिक उन्होंने आम लोगों को टिकट दी है। उनकी पार्टी ने गैस सिलेंडर डिलीवरी बॉय और टेलर को भी टिकट दी गई है।

AAP की लिस्ट के मुताबिक वार्ड 10 से संदीप प्रजापत घरेलू गैस सिलेंडर डिलीवरी करने का काम करते हैं। वह एक गैस एजेंसी से जुड़े हुए हैं। वहीं, वार्ड 14 से सचिन जांगड़ा धूप सिंह नगर के रहने वाले हैं। सचिन का यह पहला चुनाव है। वह पेशे से टेलर हैं।

Exit mobile version