आज रोहतक में आम आदमी पार्टी ट्रेड विंग की प्रदेश स्तरीय मीटिंग और प्रेस वार्ता हुई जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष ट्रेड श्री सुरेश गर्ग जी ने की। मीटिंग का मुख्य एजेंडा हरियाणा में लगातार बढ़ रही बेरोजगारी और संगठन विस्तार रहा। सुरेश गर्ग ने कहा कि प्रदेश में 800 से अधिक पदाधिकारी बनाएंगे।

आम आदमी पार्टी की व्यापार विंग के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश गर्ग।

संगठन विस्तार करीब 2 माह में पूरा कर लिया जाएगा। सभी पदाधिकारी अपने क्षेत्र में प्रत्येक व्यापारी के पास जाकर उनकी समस्याओं का ब्योरा तैयार करेंगे। जिसके ऊपर ब्लू प्रिंट बनाया जाएगा और निर्धारित किया जाएगा कि किस तरह से सरकार बनने पर उन समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि आज हरियाणा पूरे देश में बेरोजगारी में नंबर वन पर है और इस बेरोजगारी को व्यापार के द्वारा रोजगार सृजन करके दूर किया जा सकता है। प्रदेश सरकार ने नए उद्योगों को लगाने के लिए कोई भी सुविधा मुहैया नहीं कराई बल्कि व्यापारी भाइयों के साथ कभी जीएसटी के नाम पर, कभी अफसरशाही के नाम पर व्यापारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि व्यापारियों की मांगों को लेकर जालिम सरकार के खिलाफ आंदोलन भी किया जाएगा। व्यापार को बचाना जरूरी है। क्योंकि व्यापार ही एक ऐसा साधन है, जिससे लोगों को रोजगार दे सकते हैं। व्यापारियों के साथ बैठक में सामने आया कि सरकार द्वारा GST के नोटिस अधिक दिए जा रहे हैं। अधिकारी गिद्ध की तरह व्यापारियों पर टूटकर पड़ते हैं। साथ ही व्यापारियों का शोषण भी किया जा रहा है।

आयोजक जिलाध्यक्ष ट्रेड रोहतक साहिल मग्गू ने बताया की 2024 में आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर हरियाणा में 3 गुना व्यापारिक प्रतिष्ठान लगवाकर लगभग 20 लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा। जितने भी लाइसेंस व्यापार के लिए चाहिए सबको एक छत के नीचे मुहैया कराया जाएगा। आम आदमी पार्टी का एजेंडा युवाओं से पकोड़े ना बिकवाकर एंटरप्रेन्योर बनाना है।

व्यापार विंग के जिला प्रधान साहिल मगू

प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी बुधवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपेगी।

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विजेंद्र हुड्‌डा

आप जिला अध्यक्ष विजेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई में नंबर एक पर पहुंच गया है। प्रदेश में 180000 पद खाली पड़े हैं, जिन्हें भरने का काम बीजेपी नहीं कर रही। इसलिए महंगाई के साथ बेरोजगारी आए दिन बढ़ती जा रही है।

इस मौके पर शिवमोहन गुप्ता, कुणाल सिकरी, सोनिया दत्त, अमित खटक, मंगल कौशिक, वजीर अहलावत, प्रताप सिंह, रामप्रकाश सूतवाल, राजकुमार, पवन कुमार, पंकज खुराना, राजेश सैनी, सुनील गुप्ता, राजन गोयल और संजय आहलूवालिया मुख्य रूप से मौजूद थे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!