Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में आप व भाजपा नेता पर कब्जे का आरोप:दुकान में घुसकर सामान फेंका; दुकानदार बोला- कोर्ट में चल रहा केस

रोहतक के सुभाष रोड स्थित एक दुकानदार ने पूर्व भाजपा नेता व आम आदमी पार्टी के लोकसभा अध्यक्ष प्रवीण घुसकानी पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया है। पीड़ित दुकानदार सुरेश ने आरोप लगाया है कि आप नेता ने उसकी दुकान का सामान सड़क पर फेंक दिया और जबरन कब्जा करने की कोशिश की।

पीड़ित सुरेश कुमार उर्फ ​​बॉबी ने बताया कि पूर्व भाजपा नेता व आप नेता प्रवीण घुसकानी शाम को अपने कुछ लोगों के साथ दुकान पर आए और जबरन कब्जा करने की कोशिश की। दुकान के अंदर रखा सामान बाहर फेंक दिया और सीसीटीवी का तार काट दिया। जबकि दुकान का मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

पीड़ित सुरेश कुमार ने बताया कि आप नेता प्रवीण घुसकानी ने धमकी दी है कि दुकान के अंदर सामान रखा तो उसके लिए अच्छा नहीं होगा। प्रवीण घुसकानी ने पहले भी इस दुकान पर कब्जा करने की कोशिश की, जिसकी शिकायत पहले भी आर्य नगर थाने में दी गई है।

सुरेश कुमार ने बताया कि प्रवीण घुसकानी ने जो सामान दुकान से बाहर फेंका है, वह पेंट का कीमती सामान है। काफी सामान को नष्ट किया गया है। साथ ही दुकान का शटर तोड़कर बाहर फेंक दिया। सुरेश कुमार ने पुलिस व जिला प्रशासन ने सामान दुकान के अंदर रखवाने व जो सामान नष्ट किया है, उसकी भरपाई करवाने की मांग की।

आर्य नगर थाना प्रभारी सुलेंद्र ने बताया कि पीड़ित दुकानदार सुरेश कुमार की शिकायत पर प्रवीण घुसकानी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। साथ ही आरोपी प्रवीण घुसकानी की तलाश की जा रही है। जल्द ही मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी

Exit mobile version