Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

मोहाली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी की धमाकेदार जीत, 50 में से 26 सीटों पर कब्जा; मेयर पद की रेस में अंदरूनी घमासान तेज

मोहाली। नगर निगम चुनाव 2026 में आम आदमी पार्टी (AAP) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत हासिल कर लिया है। कुल 50 सीटों में से पार्टी ने 26 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।कांग्रेस 12 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि शिरोमणि अकाली दल को 4 सीटें मिली हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 3 सीटों पर संतोष करना पड़ा है। वहीं 4 निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव जीतने में सफल रहे हैं।चुनाव परिणाम के बाद अब मोहाली में मेयर पद को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के भीतर कई दावेदार सामने आ गए हैं और पार्टी में मेयर पद की दौड़ शुरू हो चुकी है।सूत्रों के अनुसार वॉटर सप्लाई एवं सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सन्नी अहलूवालिया, मौजूदा विधायक के बेटे सरबजीत सिंह समाना, गुरमीत कौर और सुखदेव सिंह पटवारी मेयर पद की रेस में प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं।अब सभी की नजरें AAP के अगले फैसले और मोहाली के नए मेयर चयन पर टिकी हुई हैं।

Exit mobile version