रोहतक में 3 आरोपियों ने मकड़ौली टोल के पास चाय की दुकान पर बैठे युवक पर चाकुओं से हमला कर दिया। आरोपी युवक को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। घायल को उपचार के लिए पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
गांव मकड़ौली कलां निवासी नवीन के मुताबिक उसके भतीजे मोहित की मकड़ौली टोल के पास चाय की दुकान है। बीती रात करीब 11 बजे 3 युवक आए और उसके भतीजे पर चाकुओं से हमला कर उसे जान से मारने की कोशिश की। हमले में उसका भतीजा मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीजीआई में घायल मोहित से मिली जानकारी के अनुसार उसके खोखे पर गांव खरावड़ निवासी बच्ची, लक्की व सुनील निवासी शिमली ने चाकू मारे हैं। तीनों आरोपियों ने किस रंजिश के कारण चाकुओं से हमला किया, यह नहीं पता। आरोपियों ने आते ही अचानक उस पर हमला किया था, जिसके कारण वह संभल नहीं पाया।
थाना सदर के जांच अधिकारी एसआई बलराज के मुताबिक एक युवक पर चाकू से हमला होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस पीजीआई पहुंची और घायल युवक की शिकायत पर 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस मामले में तीनों आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
