Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक मे मस्तनाथ यूनिवर्सिटी में युवक पर जानलेवा हमला: रोहतक पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार


रोहतक पुलिस की टीम ने मस्तनाथ यूनिवर्सिटी मे युवक पर हुये जानलेवा हमले के मामले मे त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि दिनांक 06.05.2026 को कबुलपुर निवासी कृष्ण की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जाँच शुरू की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि कृष्ण की बहन मस्तनाथ यूनिवर्सिटी मे पढाई कर रही है। दिनांक 06.05.2026 को कृष्ण की बहन ने बताया कि एक युवक गाली दे रहा है। कृष्ण अपने साथियो के साथ मस्तनाथ यूनिवर्सिटी पहुंचा। कृष्ण अपनी बहन को लेकर युवक से बात करने के लिये मस्तनाथ यूनिवर्सिटी मे कैंटीन पर पंहुचा। युवक ने गुस्से मे कृष्ण पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। गोली के छर्रे कृष्ण पर लगे।
मामले की जांच उप.नि सुरेन्द्र द्वारा अमल मे लाई गई। दौरान जांच दिनांक 06.05.2026 को आरोपी मोंटी पुत्र राजेश निवासी झज्जर को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपीः-
मोंटी पुत्र राजेश निवासी झज्जर

रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 107 दिनांक 06.05.2026 धारा 109(1) बीएनएस व शस्त्र अधिनियम थाना आईएमटी

Exit mobile version