Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में युवक को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार,एक देसी पिस्तौल बरामद

रोहतक पुलिस की टीम ने दौराने गश्त युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है।
प्रभारी थाना आईएमटी निरीक्षक महेश कुमार ने बताया कि स.उप.नि नरेश के नेतृत्व मे पुलिस की टीम गांव भालौठ रुडकी टीम के पास गश्त मे मौजूद थी।

दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये रोहतक-खरखौदा रोड़ गांव भालोठ जमनादास मन्दिर के पास से युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान सुमित उर्फ सम्मे पुत्र कृष्ण निवासी इस्माइला के रुप मे हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना अभियोग संख्या 118/2025 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version