रोहतक पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुये युवक को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। युवक के पास से अलग-2 मार्को की 116 बोतल, 26 अध्धे व 29 पव्वे शराब बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है।
प्रभारी थाना पुरानी सब्जी मंडी निरीक्षक रविन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस चौकी किला रोड मे तैनात मुख्य सिपाही उमेश के नेतृत्व मे पुलिस टीम प्रताप चौक के पास गश्त पर थी। दौराने गश्त सूचना मिली की प्रताप मौहल्ला निवासी युवक अपने मकान मे अवैध रुप से शराब बेचने का काम कर रहा है। पुलिस टीम ने आबकारी निरीक्षक को साथ लेकर उक्त मकान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मकान से युवक को काबू किया गया। युवक की पहचान सन्दीप उर्फ सन्नी पुत्र सतीश निवासी प्रताप मोहल्ला रोहतक के रुप मे हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर मकान से अलग-2 मार्को की कुल 116 बोतल, 26 अध्धे, 29 पव्वे शराब बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ अभियोग संख्या 83/2025 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी के खिलाफ अवैध शराब, जुआ अधिनियम व अन्य धाराओ के तहत जिला रोहतक मे 3 मामले दर्ज है।
