रोहतक पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुये मकान से प्रतिबंधित दवाईया व अवैध शराब सहित युवक को काबू किया गया है। मकान से 149 प्रतिबंधित नशीली दवाई, 58 बोतल अंग्रेजी शराब व 24 बोतल बीयर बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट व शराब अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी थाना कलानौर निरीक्षक सुलेन्द्र ने बताया कि प्रभारी पुलिस चौकी शहर कलानौर उप.नि राकेश के नेतृत्व में पुलिस टीम पुराना बस अड्डा कलानौर के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना मिली की युवक प्रतिबंधित नशीली दवाइयो व अवैध शराब की तस्करी का काम करता है। सूचना पर तुरंत नियमानुसार कार्रवाई करते हुये नया बस स्टैंड के पास स्थित मकान पर छापेमारी की गई। मकान मे मौजूद युवक को काबू किया गया। युवक की पहचान राजेश पुत्र राजेंद्र निवासी नया बस स्टैंड कलानौर के रुप मे हुई। मकान की तलाशी लेने पर मकान से 58 बोतल अंग्रेजी शराब, 24 बोतल बीयर व 149 प्रतिबंधित शीशी ट्रिप्रोलिडाइन हाइड्रोक्लोराइड कॉडोनी फॉस्फेट सिरप (प्रत्येक 100 एमएल) हुई है। युवक के खिलाफ अभियोग संख्या 161/2025 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!