Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक मे गाडी सवार युवक को अवैध शराब सहित किया गिरफ्तार,132 बोतल शराब बरामद

Man in handcuffs

रोहतक पुलिस की टीम ने गाडी सवार युवक को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। युवक से कुल 132 बोतल शराब बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर गिरफ्तार किया गया

प्रभारी थाना शिवाजी कॉलोनी निरीक्षक राकेश सैनी ने बताया कि स.उप.नि. सुशील के नेतृत्व मे पुलिस टीम बाबा बालचंद चौक के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये रुपया चौक से बालचंद चौक की तरफ आ रहे गाडी सवार युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान सागर पुत्र ओमप्रकाश निवासी गांव सुनारिया कलां के रुप मे हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर गाडी से अलग-2 मार्को की कुल 11 पेटी जो कुल 132 बोतल शराब बरामद हुई। युवक के खिलाफ अभियोग संख्या 60/2026 अंकित किया गया। 

Exit mobile version