Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

कुंडली सिंधु बॉर्डर पर एक युवक की हत्या कर किसान आंदोलन मंच के पास लटकाया – हथेली करदी काट के अलग।

कुंडली में सिंघु बॉर्डर पर एक युवक की गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के चलते शुक्रवार सुबह सुबह बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसकी हथेली व उंगलियां काट कर अलग करदी गई थी व उसे 100 मीटर तक घसीटा गया जिसके पश्चात शव को किसान आंदोलन मंच के सामने लटका दिया गया। हालांकि, इसे किसान आंदोलन को बदनाम करने की साजिश भी कहा जा रहा है। फिलहाल कुंडली किसान आंदोलन स्थल से जो बातें सामने आ रही हैं, उसमें युवक की हत्या निहंगों द्वारा करने की जानकारी दी जा रही है।

घटना आज यानि शुक्रवार सुबह 5 बजे की बताई जा रही है। इस घटना से कुंडली बॉर्डर पर सनसनी फैल गई। पांचों उंगलियों के साथ पूरी हथेली काटकर अलग कर दी गई। गर्दन पर भी तेजधार हथियार से हमले के निशान हैं। सूचना के बाद कुंडली थाना प्रभारी रवि कुमार मौके पर पहुंचे। युवक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस फिलहाल मामले में ज्यादा जानकारी देने से बच रही है।

निहंगों का आरोप है कि युवक को साजिश के तहत यहां भेजा गया था। इसके लिए उसे 30 हजार रुपए दिए गए थे। युवक ने यहां पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब का अंग भंग किया। निहंगों को इसका पता चला तो उसे पकड़ लिया गया। घसीटते हुए निहंगों के पंडाल ट्रैक्टर एजेंसी के पास लाया गया। बताया जा रहा है कि युवक से पूछताछ, घसीटने समेत पूरी वारदात की वीडियो भी बनाई गई, जो अभी सामने नहीं आई है।

निहंग डेड बॉडी भी उतारने नहीं दे रहे थे। मौके पर एक पत्रकार ने फोटो लेने की कोशिश की तो उसे धमकी देते हुए फोन वापस जेब में डालने के लिए कहा। बलदेव सिरसा मौके पर पहुंचे तब पुलिस को डेड बॉडी उतारने दी गई।

Exit mobile version