Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

कॉलेज के सामने युवक का खून से लथपथ शव मिला…अज्ञात वाहन से कुचलने की आशंका

हरियाणा के भिवानी में बुधवार सुबह सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां वैश्य कॉलेज के बाहर सड़क किनारे एक युवक का खून से लथपथ शव मिला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक के सिर में गंभीर चोटें हैं और आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात वाहन ने उसके सिर के ऊपर से गुजरते हुए उसे कुचल दिया।

मौके से टायर के निशान भी बरामद हुए हैं, जिससे हादसे की पुष्टि होने के संकेत मिले हैं। हरियाणा पुलिस के सिटी थाना एसएचओ जरनैल सिंह के अनुसार, अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और उसकी पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया है और आरोपी वाहन की तलाश जारी है। फिलहाल मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है।

Exit mobile version