झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में बुधवार को शिव मंदिर में शिव और पार्वती की मूर्तियों के सामने युवक की जली हुई लाश बरामद हुई। घटना कबीर बस्ती में बुल्लड़ अखाड़ा के पास की है। सुबह मंदिर में पूजा करने पहुंचे लोगों ने लाश देखकर पुलिस काे सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

युवक की उम्र 25 से 30 साल के बीच लग रही है। देखने में ऐसा लग रहा है कि युवक को मंदिर के अंदर लाकर ही जिंदा जलाया गया है। धुएं की वजह से दीवार काली हो गई है। युवक की पहचान के लिए पुलिस आसपास के एरिया में लोगों से पूछताछ कर रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!