Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक मे गाडी़ सवार युवक को पटाखो सहित किया गिरफ्तार,गाडी़ से 262 पैकेट व 96 डिब्बे विस्फोटक सामग्री बरामद

जिला रोहतक में दिवाली के त्यौहार के मद्देनजर रखते हुये जिला प्रशासन द्वारा पटाखे की बिक्री करने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा रही है। नाकाबंदी कर वाहनो की गहनता से चैकिंग की जा रही है। थाना सांपला पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान गाडी सवार युवक को पटाखो सहित गिरफ्तार किया गया है।
प्रभारी थाना सांपला निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह ने बताया कि स.उप.नि. चन्द्रपाल के नेतृत्व मे पुलिस टीम गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त पुलिस टीम को सूचना मिली मिली की सांपला निवासी युवक गाडी मे भारी मात्रा मे पटाखे लिये है जो बस अड्डा सांपला की तरफ से आ रहा है। सूचना पर तुंरत कार्यवाही करते हुये मैन चौक सांपला पर नाकाबंदी कर वाहनो की चैकिंग करनी शुरु की। बस अड्डा सांपला की तरफ से आ रहे गाडी सवार युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान मनमोहन पुत्र रामबाबू निवासी सांपला के रुप मे हुई। गाडी की तलाशी लेने पर गाडी से 262 पैकेट व 96 डिब्बे विस्फोटक साम्रगी बरामद हुई। युवक के खिलाफ 9 बी विस्फोटक अधिनियम एक्ट 1884 के तहत अभियोग संख्या 409/2025 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version