Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

दोस्तों की पिटाई से आहत युवक ने की आत्महत्या : मरने से पहले पंचकुला के युवक ने व्हाट्सऐप स्टेटस पर लिखा – “घर जाकर फांसी लगाऊंगा“

हरियाणा के पंचकूला में एक युवक ने दोस्तों द्वारा पीटे जाने से आहत होकर सुसाइड करने का मामला सामने आया हैं । सुसाइड करने से पहले युवक ने एक वीडियो बना अपना दर्द बया किया कहा- “मेरी मौत के जिम्मेदार मुझसे मारपीट करने वाले हैं। मैं घर जाकर फांसी लगाऊंगा।“

युवक ने उस वीडियो को अपने वॉट्सएप स्टेटस पर लगाया। इसके बाद वह घर पहुंचा और पंखे से लटक कर फांसी लगा दी। वीडियो देख परिवार के लोग और दोस्त मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।

रायपुर रानी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भेज दिया है। आज युवक का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।युवक की मां की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मृतक की पहचान 24 वर्षीय के रायपुर रानी निवासी सागर सिंगला के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सागर की मां मोनिका ने बताया कि मेरे 2 बेटे हैं। सागर छोटा था और अभी अविवाहित था। मेरे पति शनि मंदिर के पास कपड़ों की स्टॉल लगाते हैं। सागर कभी कभार हमारे साथ दुकान पर काम करता था। बेटा 4 नवंबर को नदी के पास घूमने के लिए गया था। सागर के दोस्त रोहित सैनी ने हमें घटना की जानकारी दी।

4 नवंबर को सागर ने अपने वॉट्सएप पर एक स्टेटस लगाया था। वीडियो में वह कह रहा था, “मैं सागर सिंगला, पुत्र बृजलाल, और मेरी माता का नाम मोनिका है। आज मैं फांसी लगाने जा रहा हूं। इस समय मैं पीर वाली नदी से पैदल चलकर अपने घर जा रहा हूं। अब मैं घर जाकर फांसी लगा लूंगा। जिन-जिन लोगों ने मेरे साथ मारपीट की, और जो भी उस वक्त वहां मौजूद थे, वे सब इसके जिम्मेदार होंगे। मैं फांसी पर लटकते वक्त उन सभी का नाम लूंगा। उन्होंने मुझे रायपुर की टांगरी वाली नदी पर मारा था। अब मैं जाकर फांसी लगा रहा हूं। मेरी मौत के जिम्मेदार ये सभी लोग होंगे।

मिली सुचना के अनुसार सागर के दोस्त रोहित सैनी ने बताया कि स्टेटस लगने के 17 मिनट बाद मैंने वो वीडियो देखा था। मैंने उसे फोन कर ऐसा न करने को कहा, लेकिन उसने मेरी बात नहीं सुनी। इसके बाद सागर के परिवारवालों को इसकी सूचना दी। सागर ने घर पर अपने कमरे में जाकर स्टूल पर चढ़कर पंखे से फांसी लगा ली। जब हम लोग मौके पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ा तो सागर अंदर फंदे पर झूल रहा था।

पंचकूला के रायपुर रानी थाना के SHO सुखबीर की जानकारी के अनुसार मृतक की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आज मृतक का पोस्टमॉर्टम होगा। सागर का मोबाइल लॉक है, उसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। साथ ही उसके दोस्तों से घटना के समय नदी पर मौजूद लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।

Exit mobile version