Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा CM की सुरक्षा चूक में खुलासा:कार के पास पहुंचने वाला युवक AAP नेता रहा, हिसार का रहने वाला; पुलिस बोली-मानसिक रूप से अस्वस्थ

हरियाणा सरकार की ओर से पंचकूला स्थित रेड बिशप में सोमवार को प्री-बजट बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत कई विधायक शामिल हुए। बैठक के दौरान एक व्यक्ति बाइक लेकर मुख्यमंत्री के काफिले के पास पहुंच गया, जिसे हटाने की कोशिश पर उसने पुलिस से बहस और हाथ तोड़ने की धमकी दी। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया

आपको बता दें कि इससे पहले भी सुरक्षा में चूक की घटनाएं सामने आई है। जी हां, 20 फरवरी को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का काफिला 15 मिनट तक सड़क पर रुका रहा, क्योंकि पंजाब भवन का गेट बंद था।

फरीदाबाद में रोड शो के दौरान आम आदमी पार्टी के नेता सुदेश राणा ने शर्ट उतारकर काला झंडा लहराने की कोशिश की, जिसे तुरंत हिरासत में लिया गया। कुछ भी हो हरियाणा में लगातार सुरक्षा में चूक की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सरकार और सुरक्षा एजेंसियां अब और सख्त कदम उठाने की तैयारी में हैं।

हरियाणा के पंचकूला में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार के पास पहुंचने वाला युवक नसीब सिंह हिसार का रहने वाला है। साल 2011 से नसीब सिंह पिंजौर की लेखराम कॉलोनी में रह रहा है। वह आम आदमी पार्टी (AAP) का नेता भी रह चुका है।

सेक्टर-7 थाने में नसीब के खिलाफ 4 गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। इसमें 10 साल से लेकर उम्रकैद और मृत्यु दंड तक का प्रावधान है। फिलहाल उसके परिवार से कोई थाने में नहीं पहुंचा है। पुलिस आज उसके घर जा सकती है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि नसीब मानसिक रूप से अस्वस्थ है। परिवार ने उसका चंडीगढ़ PGI में भी इलाज कराया था। सोमवार को नसीब ने पुलिस कर्मियों से कहा था कि उसे दवाइयां देकर मेंटली टार्चर किया गया है।

Exit mobile version