Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

फरीदाबाद में दोस्तों ने की युवक की हत्या; फॉर्म हाउस पर नहाने के बहाने बुलाया; प्राइवेट पार्ट में समर्सिबल पाइप डालकर छोड़ा पानी; हुई मौत

फरीदाबाद जिले के सेक्टर-58 थाना क्षेत्र की संजय कॉलोनी में रहने वाले युवक मनोज की उसके ही दोस्तों ने बेरहमी से हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात को आरोपियों ने एक फॉर्म हाउस पर नहाने के बहाने अंजाम दिया। प्रारंभिक जांच के अनुसार हत्या का तरीका इतना हैवानियत भरा था कि सुनकर रूह कांप उठे। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया है और बाकी दो की तलाश की जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक मनोज को उसके परिचित अतेंद्र, संदीप, राहुल उर्फ कबूतर और कार्तिक ने 17 मई की सुबह राजीव कॉलोनी स्थित एक फॉर्म हाउस पर नहाने के लिए बुलाया। सभी आरोपी और मृतक आपस में दोस्त थे और 16 मई की रात संजय कॉलोनी में एक दोस्त की शादी समारोह में शामिल हुए थे। शराब पीने के बाद अगली सुबह सभी आरोपी मनोज को फॉर्म हाउस के पीछे स्थित एक डंपिंग यार्ड के पास ले गए, जहां एक पार्क में सबमर्सिबल पंप के पास नहाते समय घटना को अंजाम दिया गया।

वहां मौजूद संदीप और राहुल उर्फ कबूतर ने मनोज को दबोच लिया। इसके बाद अतेंद्र ने सबमर्सिबल का पानी चलाकर उसका पाइप जबरन मनोज के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया। तेज प्रेशर से पानी अंदर घुसने के कारण मनोज बेहोश हो गया। घबराए आरोपी उसे उसके घर छोड़ आए और उसके परिवार वालों को यह कहकर बहला दिया कि उसने अधिक शराब पी ली है।

परिजनों ने जब मनोज पर पानी डाला, तो वह थोड़ी देर बाद होश में आया और पेट में तेज दर्द की शिकायत की। मनोज को तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख उसे बादशाह खान अस्पताल रेफर कर दिया। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में सामने आया कि मनोज की आंत फट चुकी थी। इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version