Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

फरीदाबाद में सीएम सैनी के रोड शो में कपड़े उतार कर सुरक्षा घेरे में घुसा युवक, पुलिस ने हिरासत में लिया

हरियाणा के फरीदाबाद में रविवार को सीएम नायब सिंह सैनी की सुरक्षा में दो बार चूक देखने को मिली है। पहले किसी ने सीएम सैनी के काफिले पर मोबाइल फेंक दिया। वहीं दूसरे मामले में एक युवक कपड़े उतारकर सुरक्षा घेरे में घुस गया और काला झंडा लहराया। हालांकि, पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है

जानकारी के मुताहिक, युवक सीएम के वाहन से करीब 20 फीट की दूरी पर खड़े होकर काला झंडा दिखाया।

बताया जा रहा है कि सीएम की सुरक्षा में कई जवान वहां पर तैनात थे।

इसलिए उसी समय युवक को हिरासत में ले लिया गया है

आरोपी की पहचान AAP के जिला ज्वॉइंट सेक्रेटरी के तौर पर हुई है। उसकी पत्नी फरीदाबाद के ही वार्ड-8 से आप की टिकट पर पार्षद का चुनाव लड़ रही हैं।

Exit mobile version