Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक के महम में नहर में डूबने से युवक की मौत: खेत में पानी देने निकला था घर से, नहर किनारे मिले कपड़े; कल से था लापता

रोहतक जिले में महम के खरकड़ा गांव में युवक का शव नहर से मिला है। युवक मंगलवार शाम से लापता था, जिसकी तलाश में एनडीआरएफ और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान राजसिंह के पुत्र आकाश (19) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, आकाश कल शाम करीब 5 बजे खेत में पानी लगाने की बात कहकर घर से निकला था। रात को जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

तलाश के दौरान आकाश के कपड़े खेत के पास मिले, जहां से नहर गुजरती है। इससे परिजनों को आशंका हुई कि आकाश नहर में नहाने गया होगा और डूब गया। ग्रामीणों ने रातभर नहर में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

सूचना मिलने पर महम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नहर में सर्च अभियान चलाने के लिए एनडीआरएफ टीम को बुलाया गया। एनडीआरएफ की टीम ने ग्रामीणों की मदद से नहर में तलाशी अभियान चलाया, जिसके बाद आकाश का शव बरामद कर लिया गया।

महम थाना पुलिस ने बताया कि उन्हें एक युवक के लापता होने की सूचना मिली थी। नहर में डूबने की आशंका के चलते सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें शव मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version