Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे कुचलकर युवक की मौत:सिर के ऊपर से गुजरा टायर; 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

रोहतक में महम-भिवानी रोड पर शुक्रवार सुबह सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब युवक ट्रैक्टर पर बैठकर महम की तरफ से भिवानी की और जा रहा था। इसी दौरान बीच रास्ते में वह किसी कारण से ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और ट्रैक्टर ट्रॉली के टायर के नीचे आ गया।

मृतक की पहचान गांव भैणी चंद्रपाल निवासी करीब 32 वर्षीय जोगेंद्र के रूप में हुई है। वह मेहनत मजदूरी करता था। फिलहाल ईंट-भट्‌ठे पर काम करता था। शुक्रवार को ट्रैक्टर में ईंटें लेकर भिवानी जा रहे थे। इसी दौरान बांके बिहारी ऑयल मिल के पास हादसा हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। वहीं राहगीर भी घटनास्थल पर इकट्‌ठे हो गए। मृतक तीन बच्चों का पिता था, जिनमें दो लड़के व एक लड़की है। हादसे के सूचना मिलते ही परिवार वाले भी पहुंच गए हैं।

Exit mobile version