रोहतक की श्याम कॉलोनी में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मौके पर एफएसएल एक्सपर्ट को बुलाया गया। पुलिस ने शव को डेड हाउस भेज दिया।

मृतक की पहचान श्याम कॉलोनी निवासी करीब 25 वर्षीय अमन पुत्र सुरेंद्र के रूप में हुई। मृतक पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा था। रात को मृतक खाना खाने के बाद सोने चला गया, लेकिन जब सुबह नहीं उठा और दरवाजा नहीं खुला तो परिवार के लोगों ने कमरे के अंदर देखा तो अमन फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।

मृतक के परिजनों ने बताया कि अमन रात को ठीक ठाक कमरे में सोने के लिए गया था, लेकिन सुबह कमरे से बाहर नहीं निकला। काफी देर हो गई थी तो कमरे में देखने के लिए गए, जहां अमन फांसी पर लटका हुआ था। इसके बाद डायल 112 पर सूचना दी गई। सूचना के बाद सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मामले में पुलिस कर रही जांचसिटी थाना एसएचओ एसआई राजकुमार ने बताया कि उन्हें सुबह सूचना मिली कि एक युवक ने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। परिजनों ने बताया कि मृतक कई दिन से मानसिक रूप से परेशान था, जिसके चलते फांसी लगाई है। पुलिस न शव को डेड हाउस भेज दिया और मामले में जांच शुरू कर दी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!