Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हिसार में रोडवेज के नीचे आया युवक:GJU के पास चलती बस से उतरा, टायर चढ़ने से मौत; मृतक गुरुग्राम का रहने वाला

हिसार में गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी (GJU) के सामने रोडवेज बस के नीचे छात्र आ गया। छात्र को तुरंत सिविल अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद रोडवेज बस को लोगों ने घटनास्थल पर ही रोक लिया। पुलिस मृतक के परिजनों से संपर्क कर रही। ऐसा अंदेशा जताया जा रहा है कि मृतक यूनिवर्सिटी में ही किसी काम से आया था।

मृतक की पहचान गुरुग्राम के रहने वाले राहुल (18) के रूप में हुई है। मंगलवार सुबह वह गुरुग्राम डिपो की रोडवेज बस से हिसार पहुंचा था। जब बस गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी के पास पहुंचा तो बिना बताए ही वह अचानक बस से उतरने की कोशिश करने लगा।इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गिरते ही बस के पिछले टायर के नीचे आ गया। जिस कारण उसकी मौत हो गई।

हादसे के बाद चालक-परिचालक ने बस रोकी। बाद में लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गिरते ही बस के पिछले टायर के नीचे आ गया। जिस कारण उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक-परिचालक ने बस रोकी। बाद में लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।

Exit mobile version