Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने की सुसाइड की कोशिश; पेट्रोल छिड़ककर खुद को लगाई आग, PGI रेफर

पानीपत के बलजीत नगर में घरेलू विवाद के बाद एक युवक द्वारा खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा सुसाइड करने का मामला सामने आया है। बताया गया है कि स्थानीय लोगों ने सूझबूझ से आग को बुझाया। गंभीर हालत में युवक को सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया । डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे PGI रोहतक रेफर किया है।

बलजीत नगर निवासी महेंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, वह 4 बच्चों का पिता है। उसका बड़ा बेटा रवि (22) उनसे अलग किराए के कमरे में रहता है। मंगलवार को घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। उसका छोटा बेटा दीपक सिलेंडर भरवाकर रवि के कमरे पर जा रहा था। जब वह कमरे के नजदीक पहुंचा तो रवि कमरे के बाहर खड़ा था।

दीपक के देखते ही देखते रवि ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। दीपक ने दौड़कर आग को बुझाने का प्रयास किया। उसके बाद उसे सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां पर उसे प्राथमिक इलाज दिया गया। डॉक्टर के अनुसार, रवि करीब 30 से 35 प्रतिशत तक झुलस चुका है। पिता महेंद्र ने बताया कि रवि फेरी लगाकर कबाड़ी का काम करता है।

Exit mobile version