Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

करनाल में कार की टक्कर से एक मजदूर की मौत : बोनट पर गिरे यूवक को 50 फीट तक घसीटते ले गया चालक

करनाल में सेक्टर-33 चौक पर स्विफ्ट कार एक मजदूर को जोरदार टक्कर मारने के बाद उसे 50 फीट तक घसीटते हुए ले गई। देर रात हुए इस हादसे में सिर पर चोट लगने से मूल रूप से बिहार के रहने वाले पेंटर धीरज की मौत हो गई। मृतक के परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया। एएसआई कुलदीप ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर गाड़ी मालिक की तलाशना शुरु कर दिया है।

चश्मदीद विनय बंसल ने बताया कि एक तरफ से 2 मजदूर जा रहे थे कि तभी दूसरी तरफ से एक तेज रफ्तार स्विफ्ट गाड़ी आई और दोनों मजदूरों को टक्कर मार दी। एक मजदूर टक्कर लगने के बाद गाड़ी के बोनट पर गिर गया जिसके बाद गाड़ी चालक उसे 50 फीट दूरी तक घसीटते हुए ले गया और आगे दीवार से टक्कर होने के बाद गाड़ी रुकी। वहां से चालक ने गाड़ी वापस घुमाई और भागने का प्रयास किया, लेकिन गाड़ी नहीं चली जिसके बाद गाड़ी से एक युवक, युवती और एक महिला अपने सामान के साथ मौके से भाग निकले। वहीं बोनट के साथ घसीटे मजदूर की मौत हो गई। टक्कर कितनी जोरदार थी इसका अंदाज़ा मजदूर की साइकिल के कई टुकड़े देख कर लगाया जा सकता है।

दूसरा घायल मजदूर छोटू बिहार के गांव बड़ी मौजी का रहने वाला है। उसने बताया कि वह एसपी कालोनी करनाल में किराए पर रहता है और मजदूरी का काम करता है। धीरज भी उसके साथ काम काम करता था। शाम को अपना काम खत्म करके सेक्टर- 33 चौक नजदीक नरसी विलेज मार्किट पर पहुंचे तो सामने से एक तेज रफ्तार कार उनकी ओर आयी और उनके साथी धीरज को टक्कर मार दी। धीरज का सर सड़क पर जा लगा और सीर से खून बहने लगा जिससे उसकी मौत होगयी।

Exit mobile version