Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

ट्रेन से कटकट महिला की मौत…परिवार ने पति पर लगाये प्रताड़ना के आरोपदो बच्चो की माँ थी अनिता


हरियाणा के फतेहाबाद जिले में जाखल-टोहाना रेलमार्ग पर गांव हिम्मतपुरा रेलवे स्टेशन के पास एक 27 वर्षीय महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना रविवार रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है।

सूचना मिलने के बाद जाखल GRP पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर टोहाना सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

मृतका की पहचान अनीता के रूप में हुई है। वह अपने पति अनूप और बच्चों के साथ रेलवे स्टेशन के पास बने क्वार्टरों में रहती थी।

पति बोला- मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी

अनूप ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

हालांकि, महिला के मायके पक्ष ने पति पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।

परिजनों ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

मृतका के ताऊ सुविधाराम ने बताया कि अनीता की शादी वर्ष 2020 में हुई थी। उनका आरोप है कि पति छोटी-छोटी बातों पर उसे परेशान करता था।

परिजनों का कहना है कि अनीता पहले भी मैसेज के जरिए अपने साथ हो रही परेशानी की जानकारी दे चुकी थी। परिवार को आशंका है कि प्रताड़ना के कारण ही यह घटना हुई है।

दो छोटे बच्चों को छोड़ गई अनीता

अनीता अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है। उसकी बड़ी बेटी करीब 4 साल की है, जबकि बेटा 2 साल का बताया जा रहा है।

पुलिस कर रही जांच

कविता ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

Exit mobile version