Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हिसार में हुई शर्मसार कर देने वाली घटना: एक महिला के साथ 8 रिश्तेदारों ने किया दुष्कर्म

Hisar Gangrape News: हरियाणा के हिसार में एक महिला ने ससुराल के 8 लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। साथ ही उसने आपत्तिजनक फोटो इंटरनेट पर वायरल करने और मारपीट करने की भी शिकायत की है.। मामले में पीड़िता ने महिला थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर गैंगरेप का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 10 साल पहले राजस्थान के एक गांव में हुई थी। लेकिन उसके पति की पहले ही तीन शादियां हो चुकी थीं। उसके पति की आयु 50 वर्ष के करीब है। उसका आरोपी पति अपनी पहले की पत्नियों को छोड़ चुका है।

पीड़िता ने अपने पति पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। शादी के बाद उसके तीन बच्चे हैं, लेकिन उसे दहेज के लिए परेशान किया जाता था। उससे मारपीट की जाती थी। एक दिन उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया गया। पीड़िता ने बताया कि उस रात वह गली में रही। पीड़िता का आरोप है कि उस रात को उसके मामा ससुर और उनके बेटे समेत 8 लोगों ने गली में ही उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद अश्लील फोटो बनाकर उसे इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर कई बार गैंगरेप किया।

Exit mobile version