Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में ढाबा से 206 ग्रामगांजा बरामद महिला को किया गिरफ्तार

रोहतक पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये इंडो आर्या कंपनी हसनगढ़ के सामने स्थित ढाबे से 206 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। ढाबा मे मौजूद महिला को गिरफ्तार किया गया है। महिला आरोपी को पेश अदालत किया गया है। महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी थाना सांपला निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह ने बताया कि स.उप.नि. सुदेश के नेतृत्व मे पुलिस टीम गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये इंडो आर्या कंपनी हसनगढ़ के सामने स्थित ढाबे पर नियमानुसार छापेमारी की। छापेमारी के दौराने ढाबे मे रखे फ्रीज से पॉलिथन से 206 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। ढाबा मे मौजूद महिला को गिरफ्तार किया गया है। महिला के खिलाफ अभियोग संख्या 182/2025 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version