Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

कुरुक्षेत्र में महिला ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:ढाबे से काम करके लौटी, दो बच्चों की मां; पति की हो चुकी मौत

कुरुक्षेत्र जिले के शरीफगढ़ गांव में किराए पर रह रही महिला ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। महिला का शव उसके कमरे के अंदर पंखे पर लटका मिला। सूचना पाकर शाहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाकर सैंपल एकत्रित करवाए।
मृतक महिला की पहचान शर्मिला के रूप में हुई। महिला दो बच्चों की मां थी और पास के एक ढाबे पर काम करके परिवार का गुजारा करती थी। अभी घटना के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस मकान मालिक और ढाबा संचालक से बातचीत कर रही है। महिला के पति की कुछ समय पहले मौत हुई थी।

ढाबा संचालक किशन कुमार ने बताया कि शर्मिला मूल रूप से नेपाल की रहने वाली थी। उसकी दोनों बेटियां उसकी मां के पास नेपाल में रहते हैं। शर्मिला करीब 6 महीने पहले यहां शरीफगढ़ से उसके ढाबे पर काम करने के लिए आई थी। शर्मिला सुबह और शाम के वक्त ढाबे पर काम करती थी। उसने ढाबे के पास ही कमरा किराए पर लिया था।

सुबह उसे सूचना मिली कि शर्मिला के कमरे का दरवाजा अदंर से बंद है। काफी देर दरवाजा खटखटाने के बाद भी उसने दरवाजा नहीं खोला। तब उसने डायल-112 को सूचना दी। टीम ने मौके पर पहुंच कर दरवाजा तोड़ा और अंदर दाखिल हुई। यहां शर्मिला ने मेज पर चढ़कर फंदा लगा रखा था।

शर्मिला पहले यमुनानगर में काम करती थी। कुछ समय ही उसके पति बीरू की मौत हो चुकी थी। पति की मौत के बाद शर्मिला बिल्कुल अकेली हो गई थी। उधर, पुलिस को कमरे से एक कॉपी में कुछ नोट लिखा मिला है। शाहाबाद थाने के SHO जगदीश टामक का कहना है कि पुलिस जांच में जुटी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Exit mobile version