रोहतक के हिसार बाईपास पर सुबह हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। महिला हाइड्रा की चपेट में आ गई थी। सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत पर हाइड्रा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मृतका की पहचान करीब 36 वर्षीय दुली बीबी पत्नी खिलन खान निवासी वर्धमान पश्चिम बंगाल हॉल शास्त्री नगर के रूप में हुई। दुली बीबी शुगर की मरीज थी और सुबह करीब 8:30 बजे शुगर चेक करवाकर अपने भतीजे रिजावल के पास जा रही थी। इसी दौरान सड़क पर पीछे से हाइड्रा आई और सीधे टक्कर मारते हुए कुचल दिया।
दुली बीबी के पति खिलन खान ने बताया कि आरोपी हाइड्रा को चालू छोड़कर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने ही हाइड्रा को बंद किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
खिलन खान ने बताया कि करीब 20 साल से परिवार के साथ शास्त्री नगर कॉलोनी में रह रहे है। उनका एक 19 साल का बेटा दुलाल खान भी है। वह कंपनी में प्लेटिंग का काम करता है और दुली बीबी घर पर ही रहती थी। शुगर व बीपी की मरीज थी, जिसकी मौत हो गई।
सिटी थाना एसएचओ रमेश ने बताया कि हिसार रोड़ पर एक महिला की हादसे में मौत होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की।
