Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

प्रेमिका के साथ देखी पति की फोटो पत्नी ने दी जान…5 माह की गर्भवती थी महिला , 1 साल का बेटा भी

हरियाणा के पानीपत में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 29 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया।

मृतका की पहचान अर्जुन नगर, काबड़ी रोड निवासी सारंगी (29) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह 5 माह की गर्भवती थी और उसका एक साल का बेटा भी है।

पति के अवैध संबंधों का आरोप

मृतका के पिता सुशील ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सारंगी की शादी तीन साल पहले न्यू रामपुरा कॉलोनी निवासी अंकित के साथ हुई थी। शादी के शुरुआती एक साल तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन बेटे के जन्म के बाद पति-पत्नी के रिश्तों में तनाव बढ़ने लगा।

परिजनों का आरोप है कि सारंगी को पति अंकित के किसी युवती के साथ अवैध संबंधों की जानकारी मिली थी। उसने पति के मोबाइल में युवती के साथ आपत्तिजनक फोटो भी देखे थे। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी पति ने उसे मारपीट कर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

कई बार घर से निकालने का आरोप

मायका पक्ष का आरोप है कि अंकित कई बार सारंगी को घर से निकाल चुका था। ससुराल वालों को भी इसकी जानकारी दी गई, लेकिन उन्होंने बेटी का साथ देने के बजाय अपने बेटे का पक्ष लिया। परिवार ने कई बार समझौते की कोशिश की, मगर हालात नहीं बदले।

शनिवार को मायके आने वाली थी सारंगी

परिजनों के अनुसार सारंगी मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगी थी। शनिवार को उसे मायके आना था और परिवार उसका इंतजार कर रहा था, लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत की खबर आ गई।

पति के खिलाफ केस दर्ज

घटना की सूचना मिलते ही पुराना औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर आरोपी पति अंकित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 80 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। मोबाइल रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। आरोपी पति की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Exit mobile version