Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

करनाल के सेक्टर-33 में एक चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत : गड्ढे में मिला शव

हरियाणा के जिले करनाल के सेक्टर-33 में एक चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह रात के चौकीदार की जगह पहरा देने के लिए पहुंचा था। सुबह घर नहीं आया तो परिजनों ने तलाश शुरू की। दोपहर बाद क्वार्टर के पीछे गड्‌ढे में उसका शव मिला। जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव कब्जा में लिया है। पुलिस के सामने परिजनों ने आरोप लगाया कि किसी ने चौकीदार की हत्या की है।

मिली जानकारी के अनुसार जय सिंह सेक्टर-33 में बन रहे क्वार्टर में चौकीदारी का काम करता था। उसकी डयूटी दिन की थी। पिछले कई दिनों से रात के चौकीदार के बीमार होने के कारण वे आपसी सहमति से रात को उसकी जगह डयूटी देने आ रहा था। सुबह जब घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने दोपहर तक इंतजार किया। इसके बाद मौके पर आकर देखा तो उसके बिस्तर पर कपड़े रखे थे। लेकिन वह कहीं भी नजर नहीं आया। काफी समय तलाश करने के बाद पीछे बने गड्‌ढे में जयसिंह का शव पड़ा मिला। शव की हालत से लग रहा है कि उसे किसी ने मारकर फेंका है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक जय पिछले छह महीने से चौकीदार के तौर पर काम कर रहा था। यहां पर अकसर नशेड़ी युवक आते रहते हैं। हो सकता है कि रात को भी कुछ ऐसा ही हुआ हो। परिजनों ने पुलिस से मामले की उचित जांच कर दोषियों को पकड़ने की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर गुरविंदर ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाएंगे।

Exit mobile version