सोशल मीडिया पर अपने अतरंगी और मजेदार संवादों के लिए मशहूर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य जी के दरबार में इस बार हरियाणा के एक बुजुर्ग ताऊ मक्खन शर्मा ने अपनी हाजिरजवाबी से सबका दिल जीता। कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के मिले बुजुर्ग ने जब माइक संभाला, तो पंडाल में किसी की हंसी नहीं रुकी। पीली पगड़ी पहने ताऊ ने बड़े ही भोलेपन से बाबा के सामने अपनी घरेलू समस्या रख दी। ताऊ बोले-

बाबा, आपकी कथा सुनने का ऐसा असर हुआ कि 3 साल पहले दारू छूट गई। लेकिन अब घर में पत्नी, बच्चों संग रोज लट्ठ बजै, क्योंकि मैं सारा दिन भगवान के ध्यान में रहता हूं।

इस पर जब कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने ताऊ को पत्नी का गुस्सा शांत करने के लिए रोज ‘आई लव यू’ बोलने की सलाह दी, तो ताऊ ने जो जवाब दिया उसने पूरे पंडाल को लोटपोट कर दिया।

ताऊ ने हाथ नचाते हुए कहा- “आईलबलू किस तरियां बोलूं, वा तो बुढ़ी होगी… हार्ट अटैक हो गया था, मसां बची। मैं हरियाणा का हूं, ये ‘आई लब यू’ वाली पढ़ाई मन्नै नी आंदी, मैं तो राम-राम, राधे-राधे ही बोलूंगा”

बुजुर्ग ताऊ का कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के साथ संवाद करते हुए वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वे कथा के बीच में जाकर हरियाणवी स्टाइल में अपनी बात रखते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!