भक्ति जब समर्पण में बदल जाए, तो श्रद्धा की तस्वीरें कुछ अलग ही रूप में सामने आती है। #राजस्थान के सांवलिया सेठ मंदिर में आस्था की ऐसी ही एक मिसाल शनिवार को देखने को मिली, जब मन्नत – पूरी होने पर एक श्रद्धालु ने अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ भगवान को चांदी से बना भव्य पेट्रोल पंप मॉडल अर्पित किया। चांदी का यह मॉडल पारंपरिक ठेले पूर गाजे-बाजे के साथ मंदिर लाया गया। मंदिर परिसर में 56भोग की झांकी सजाई गई और पूजा-अर्चना के बाद इसे सांवलिया सेठ के चरणों में समर्पित किया गया।
डूंगला कस्बे में रहने वाले समाजसेवी और कारोबारी मांगीलाल जारोली ने पेट्रोल पंप की अनुमति को लेकर मन्नत मांगी थी। अब मन्नत पूरी होने पर सांवलिया सेठ के चरणों में पेट्रोल पंप मॉडल चढ़ाया गया। इसके दो नोजल भी लगे हुए हैं। बताया जा रहा है कि करीब आठ से दस किलो चांदी से मॉडल बना. हुआ है।16 गांवों के विकास में काम आती है दानराशि
उल्लेखनीय है कि सांवलिया सेठ के दरबार में हर महीने बड़ी संख्या में चढ़ावा और भेंट आती हैं। हाल ही में दो दिन पहले जो मासिक गिनती पूरी हुई है। उसमें 29 करोड़ से ज्यादा का चढ़ावा आया है। इस रकम में 15 देशों की मुद्रा के अलावा करीब 140. किलो से ज्यादा चांदी और करीब एक किलो सोना भी है। सेठ के हर साल चांदी से बने कई उत्पाद चढ़ाए जाते हैं। कुछ भक्त ऐसे भी हैं जो मनोकामना पूरी होने पर कई किलो सोना भी भेंट करते हैं। इस रकम का उपयोग आसपास के सोलह गांवों के विकास के लिए किया जाता है।
सांवरिया सेठ को मन्नत पूरी होने पर चढ़ाया चांदी का पेट्रोल पंप, छप्पन भोग के साथ हुआ भव्य आयोजन डूंगला निवासी समाजसेवी व व्यवसायी मांगीलाल जारोली ने सांवरिया सेठ के दरबार में अपनी मन्नत पूर्ण होने पर छप्पन भोग के साथ चांदी से निर्मित पेट्रोल पंप की छवि भेंट कर अनूठी आस्था का परिचय दिया। मांगीलाल जारोली ने बताया कि उनके पुत्र कुशल कुमार व सुशील कुमार जारोली ने पेट्रोल पंप स्थापित करने के लिए आवेदन किया था, लेकिन लंबे समय तक प्रयासों के बावजूद सफलता नहीं मिल पाई। तब उन्होंने सांवलिया सेठ के दरबार में मन्नत मांगी कि अगर उनकी मनोकामना पूरी हुई, तो वह चांदी से बनी पेट्रोल पंप की छवि और छप्पन भोग अर्पित करेंगे। मन्नत मांगने के कुछ समय बाद ही ठाकुरजी की कृपा से बड़ीसादड़ी क्षेत्र में “सांवरिया फिलिंग स्टेशन” का शुभारंभ हो गया। इसके बाद जारोली परिवार ने शनिवार को सांवलिया सेठ के दरबार में भव्य रूप से मन्नत पूरी की। आवरी माता रोड स्थित एक निजी होटल से छप्पन भोग व चांदी का पेट्रोल पंप लेकर डीजे की धुन पर नाचते-गाते नगर भ्रमण करते हुए मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में जैसे ही ठाकुर जी को छप्पन भोग और चांदी की पेट्रोल पंप छवि अर्पित की गई, पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा। ओसारा पुजारी ने सभी भक्तों को उपरणा ओढ़ाकर अभिनंदन किया। इस पावन अवसर पर क्षेत्र के विधायक एवं सहकारिता व पर्यटन मंत्री गौतम दक, भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाड़री, बड़ीसादड़ी नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कंठालिया, सांवलिया मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष हजारीदास वैष्णव, परिजन व ग्रामवासी मौजूद रहे
