Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक के तिलियार पर्यटन केंद्र में दो दिवसीय फूड फेस्टिवल 27 और 28 सितंबर को होगा

रोहतक में हरियाणा पर्यटन ने तिलयार पर्यटन केंद्र पर 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य पर हरियाणा और पंजाब का दो दिवसीय फूड फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा।

परिवारों के लिए यह कार्यक्रम विशेष रूप से आकर्षक होगा, जहां वे दोनों राज्यों के स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे। तिलयार पर्यटन केंद्र के इंचार्ज नरेंदर राणा ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन पर्यटन केंद्र के कांफ्रेंस हॉल में होगा, जो शाम 5 से रात 10 बजे तक चलेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत-संगीत और अन्य मनोरंजन गतिविधियां जैसे नौकायन और झूले भी शामिल होंगे।

Exit mobile version