Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा के श्रद्धालुओं से भरा ट्रक खूनी मोड़ पर पलटा:एक की मौत, ड्राइवर बाहर कूदा; लंगर लगाने हिमाचल में ज्वालामुखी मंदिर जा रहे थे

हरियाणा से माता ज्वालामुखी मंदिर में लंगर लगाने जा रहे श्रद्धालुओं से भरा ट्रक हिमाचल प्रदेश में खूनी मोड़ पर पलट गया। जिससे एक श्रद्धालु की मौत हो गई जबकि 4 गंभीर रूप से घायल हैं। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक ट्रक के ब्रेक फेल हो गए, जिसके बाद ड्राइवर ने घबराहट में बाहर छलांग लगा दी और ट्रक पलट गया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में इलाज के लिए भेजा गया है। गनीमत रही कि ट्रक वहां खाई में नहीं गिरा, वर्ना सभी श्रद्धालुओं की जान जा सकती थी।

जानकारी के मुताबिक सिरसा के ओढ़ां क्षेत्र से 25 श्रद्धालु कांगड़ा स्थित माता ज्वालामुखी मंदिर की तरफ जा रहे थे। एक ट्रक में सवार इन सभी लोगों ने वहां लंगर लगाना था। जब इनका ट्रक चिंतपूर्णी-ज्वालामुखी रोड पर पहुंचा तो ढलियारा के पास खून मोड़ नाम की जगह पर ट्रक बेकाबू हो गया।

ट्रक के ब्रेक भी फेल हो गए। जब ड्राइवर को इसका एहसास हुआ तो उसने ट्रक को काबू करने की कोशिश करने के बजाय जान बचाने के लिए बाहर छलांग लगा दी। जिसके बाद ट्रक पलट गया। जिसके बाद श्रद्धालुओं में चीखपुकार मच गई। एक श्रद्धालु सिरसा के ओढ़ां के रहने वाले बलदेव सिंह पुत्र बलविंद्र सिंह मी मौत हो गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ घायल श्रद्धालुओं को चिंतपूर्णी सिविल अस्पताल भेजा। वहीं अन्य को देहरा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही देहरा पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए। हादसे को लेकर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में हादसे की वजह ब्रेक फेल ही सामने आई है।

Exit mobile version